चकिया

गोविंदीपुर रजवाहा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप

किसान विकास मंच ने ठेकेदार कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और अवर अभियंता के निलंबन की उठाई मांग

शहाबगंज : शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत गोविंदीपुर रजवाहा में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसान विकास मंच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि नहर मरम्मत कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।

बताया गया कि गोविंदीपुर नहर में हेड से लगभग नौ किलोमीटर दूर तक नहर को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह कार्य सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी वाराणसी द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग सिंचाई विभाग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्लास्टिक कुलावा इतना कमजोर है कि कोई भी व्यक्ति हाथ से तोड़ सकता है। साथ ही नहर की गहराई को देखते हुए कुलावों को सुरक्षित तरीके से बंद करने के लिए स्थायी ढांचा भी नहीं बनाया गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

किसान विकास मंच ने यह भी आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद सीमेंट की जोड़ाई के बाद जरूरी तराई नहीं कराई जा रही है। नियम के अनुसार जूट के बोरे, पुआल या अन्य सामग्री से ढंककर नियमित पानी देना चाहिए, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला।

संगठन मंत्री ने बताया कि अवर अभियंता रत्नेश यादव से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार और सहायक अभियंता राकेश तिवारी को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

राम अवध सिंह ने मांग की कि दोनों कुलावों को तत्काल उखाड़कर मानक गुणवत्ता वाली ह्यूम पाइप लगाई जाए तथा नहर चालू रहने के दौरान कुलावों को सुरक्षित रूप से बंद करने की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही घटिया कार्य कराने वाली सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और अवर अभियंता रत्नेश यादव को निलंबित करने की मांग भी उठाई गई।

सहायक अभियंता राकेश तिवारी ने आश्वासन दिया कि घटिया कुलावों को तत्काल हटवाकर दोबारा मानक के अनुसार निर्माण कराया जाएगा।

किसान विकास मंच ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करेगा।

इस दौरान बिजयमल मौर्य, राहुल सिंह, राम अवध सिंह, शांतनु तिवारी और दीपक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!