चंदौली

एमएसपी की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया विरोध

स्वामीनाथन आयोग लागू करने की मांग

चंदौली। किसान संयुक्त मोर्चा (एसकेएम) एवं अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश किसान सभा जनपद चंदौली की मंडल कमेटी शहाबगंज द्वारा गुरुवार को निचोट कला गांव में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने खरीफ फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने कहा कि देश का किसान आज अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम में नंदलाल राम, लालजी मास्टर, बडेलाल, छोटेलाल, भोला यादव, श्रीकृष्ण यादव, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर एमएसपी की प्रतियां जलाते हुए सरकार से किसानों की मांगें पूरी करने की अपील की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!