चकिया

बाजारों की सुरक्षा में व्यापारियों की भागीदारी जरूरी : थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह

दुकानों के बाहर भी लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, सोशल मीडिया पर फैल रही गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

शहाबगंज (चंदौली)। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को व्यापारियों एवं पुलिस प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस और व्यापारियों के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा बाजार क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि जिन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वे अपनी दुकान के बाहर सड़क और बाजार की गतिविधियों को कवर करने वाला कम से कम एक कैमरा अवश्य लगवाएं। इससे किसी भी चोरी, लूट, छिनैती अथवा अन्य आपराधिक घटना के बाद फरार होने वाले संदिग्धों की पहचान करने में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।

व्यापारियों से मांगे सुझाव, समस्याएं भी सुनीं

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों का उठा मुद्दा

सोशल मीडिया की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाजार की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारी वर्ग पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।
बैठक में राजकुमार,अजय जायसवाल,सुरेंद्र मोदनवाल, महमूद आलम, इमरान, संजय जायसवाल, मुरलीधर रस्तोगी, चंदन सेठ, दिनेश सेठ, सोनू जायसवाल,मुख्तार ,विजय कुमार, लक्ष्मण गुप्ता, सुनील कुमार, आजाद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!