चकिया

किसान गोष्ठी में सिंचाई, बाढ़ निकासी और एमएसपी गारंटी कानून का छाया मुद्दा

धान रोपाई से पहले किसानों ने उठाई सिंचाई और बाढ़ निकासी की मांग, गोष्ठी में गरजे वक्ता

चकिया, चंदौली। किसान विकास मंच के तत्वावधान में रविवार को घोड़सारी गांव स्थित किसान नेता राजकुमार सिंह के आवास पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं, सिंचाई व्यवस्था, बाढ़ निकासी, बढ़ती कृषि लागत, गेहूं खरीद व्यवस्था और बिजली दरों में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने आगामी धान रोपाई के मद्देनजर किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को प्रमुखता से उठाते हुए इनके समाधान के लिए संगठित प्रयासों पर बल दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि खेती को कभी देश की सबसे उत्तम आजीविका माना जाता था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में किसान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक खेती की स्थिति में सुधार संभव नहीं है।

कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य कवि बेचयी सिंह ने अपनी रचनाओं के माध्यम से किसानों का मनोरंजन किया और सामाजिक विसंगतियों पर व्यंग्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
गोष्ठी में उपेंद्र सिंह, सुरेश मौर्य, भीष्म नारायण यादव, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चंद्र सुधीर सिंह, रामप्रकाश सिंह, रामलाल, कन्हैया सिंह, अमित कुमार सिंह, गोविंद गुप्ता, अभिनव सिंह, वीरेंद्र सिंह, राम औतार सिंह, दिलीप सिंह, राम अनंत पांडेय, अंकित पांडेय, बलवंत सिंह, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचयी सिंह ने तथा संचालन राम अवध सिंह ने किया। गोष्ठी के अंत में किसानों को जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया गया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!