चकिया

वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत

वनवासी बस्ती में पसरा मातम

चकिया (चंदौली)। चकिया तहसील क्षेत्र के धनावल कला ग्राम पंचायत अंतर्गत चुप्पेपुर वनवासी बस्ती में शनिवार की शाम आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी। तेज चमक और गरज के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और एक किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के गोसाईपुर गांव निवासी राजकुमार वनवासी की पत्नी रूबी (35 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के यहां धनावल कला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चुप्पेपुर आई हुई थीं। शनिवार की शाम वह चुप्पेपुर निवासी बेचू वनवासी की पुत्री लक्ष्मी (12 वर्ष) के साथ बाड़े की ओर गई थीं। वापस लौटते समय दोनों रास्ते में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे रुककर जलावन के लिए सूखी लकड़ियां बीनने लगीं।

इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। आसमान में तेज चमक और गरज शुरू हो गई। इससे पहले कि दोनों सुरक्षित स्थान पर पहुंच पातीं, अचानक हुए वज्रपात ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
घटना की खबर मिलते ही वनवासी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और दहाड़े मारकर रोने लगे। गांव की महिलाओं और बुजुर्गों की आंखें भी नम हो गईं। एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र यादव राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जाता है कि दोनों मृतक परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। मृतक महिला रूबी का परिवार भूमिहीन है, जबकि लक्ष्मी का परिवार भी मजदूरी कर जीवनयापन करता है। ऐसे में इस हादसे ने दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

उधर, कोतवाली पुलिस ने शवों कोए कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि शासन की आपदा राहत योजना के तहत मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग द्वारा लगातार आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और खेतों में जाने से बचने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!