चकिया

घोड़सारी में मनरेगा डबलिंग-ट्रिपलिंग का नया मोड़, 14 दिन एनएमएस के बाद भुगतान की तैयारी!

क्या एक ही स्थल पर तीसरी बार भी होगा भुगतान? क्षेत्र पंचायत के कार्य की एमबी और भुगतान फाइल बढ़ने से उठे सवाल

चंदौली एक्सप्रेस | शहाबगंज ! शहाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत घोड़सारी में मनरेगा कार्यों में कथित डबलिंग और ट्रिपलिंग के आरोपों के बीच एक नया मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार्यस्थल को लेकर पहले से ही एक ही स्थान पर अलग-अलग नामों से बार-बार कार्य स्वीकृत कराने और लाखों रुपये के प्राकलन तैयार करने के आरोप लग रहे हैं, उसी क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्य पर अब 14 दिन का एनएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) पूरा होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारियों को पूर्व में हुए कार्यों की जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों के बावजूद विभाग अनजान बनने का प्रयास कर रहा है? यदि आरोपों में सत्यता है और एक ही स्थल पर दोबारा या तिबारा कार्य दर्शाकर भुगतान किया जाता है, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला बन सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भुगतान जारी करने से पहले संबंधित कार्य की एनओसी, तकनीकी स्वीकृति, प्राकलन, एमबी और पुराने कार्यों के अभिलेखों का मिलान कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जांच के बिना भुगतान कर दिया गया तो बाद में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाएगा।

अब निगाहें विभागीय अधिकारियों पर टिकी हैं। देखना यह है कि डबलिंग-ट्रिपलिंग के आरोपों के बीच क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की भुगतान फाइल पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराई जाती है या फिर विभाग अनजान बनकर कथित रूप से एक ही कार्यस्थल पर दोबारा और तिबारा भुगतान की अनुमति दे देता है। यदि भुगतान हो जाता है तो यह मामला मनरेगा और क्षेत्र पंचायत कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!