चकिया

मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, नई परंपरा शुरू करने पर रोक

शहाबगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नियमों का पालन करने के दिए गए निर्देश

शहाबगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूसों एवं अन्य आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति या ताजियादार प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी ताजियादारों से निर्धारित मार्गों एवं समय का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, रामचन्द्र साही, रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद, सजाउद्दीन प्रधान, अजय जायसवाल, ताजियादार समशाद, असलम, नूर मोहम्मद, सरवर अली, महमूद आलम, इरतजा, मुबारक, शेरेजमा, फैयाज अली, नुरुलहुदा, खालिक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!