चंदौली

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 505 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

1.25 करोड़ के गांजे की खेप बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और वाराणसी फील्ड यूनिट ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 505 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की बड़ी खेप बिहार की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटरिया अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में लोहे के एंगल और पत्थर के गिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया 505 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के सासाराम जनपद निवासी सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और गांजा से लदा ट्रक भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार एवं पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे। तस्करी के लिए ट्रक में वैध सामान के नीचे गांजा छिपाकर ले जाया जाता था ताकि पुलिस को शक न हो।
मुगलसराय थाने में आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!