चकिया

जंगल से भटककर गांव डूमरी गांव में पहुंचे दो हिरन के शावक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर किया उपचार

शहाबगंज, चंदौली। डूमरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शुक्रवार को दो हिरन के शावक भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गए। शावकों को देखते ही आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़ दिया और दोनों शावकों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही शावकों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए शावकों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाने की मांग की गई।

सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में वन दरोगा राधेकृष्ण मिश्रा, सशेन्द कुमार वर्मा, राजेश कुमार यादव एवं सौदागर शामिल रहे। वनकर्मियों ने दोनों शावकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें राजदरी (राजपथ) रेंज कार्यालय, चकिया ले जाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के जंगलों से भटककर वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में आवारा कुत्तों या अन्य कारणों से उनके घायल होने की आशंका बनी रहती है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कोई वन्यजीव आबादी में दिखाई दे तो उसे पकड़ने या परेशान करने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!