चकिया

जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने के समर्थन में सीपीएम ने निकाला जुलूस

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चकिया, चंदौली! भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी चकिया के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे धरने के समर्थन में जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी चकिया को सौंपा।
सीपीएम नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर सोनम बागचूक एवं देशभर के छात्र संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करते हुए छात्रों की मांगों को पूरा कराने की अपील की गई।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने, छात्रों पर पुलिस दमन रोकने, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं विश्वसनीय जांच कराने तथा जवाबदेह, पारदर्शी और निष्पक्ष शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई।

इस अवसर पर सीपीएम जिला कमेटी के नेता लालचंद सिंह एडवोकेट, राजेंद्र यादव, लालमणि विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, बड़ेलाल, रमेश सिंह, दिलीप कुमार, दशमी राम, गुप्तनाथ, शिवमूरत राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर किसी प्रकार का दमन उचित नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई कर छात्रों की मांगों को स्वीकार कराया जाए।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!