चकिया

व्यापारियों के हितों की रक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी : चंदन सेठ

अध्यक्ष बनने पर व्यापारी परिवारों को निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराने का किया वादा, व्यापारियों से मांगा समर्थन

शहाबगंज (चंदौली) सैदूपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंदन सेठ ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों ने उन्हें व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना तो वे संगठन को सेवा, सहयोग और विश्वास का मजबूत मंच बनाएंगे तथा हर व्यापारी के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

चंदन सेठ ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद यदि किसी व्यापारी के परिवार में किसी सदस्य का निधन होता है, तो शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाने का पूरा खर्च वह व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में स्वयं वहन करेंगे। उनका उद्देश्य है कि कठिन समय में किसी भी व्यापारी परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का दायित्व केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और पारिवारिक सुख-दुख में भी सहभागी बनना है। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
चंदन सेठ ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार उन्हें सेवा का एक अवसर अवश्य दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें अध्यक्ष चुना जाता है तो वे बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएंगे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!