चकिया

व्यापार मंडल चुनाव में चंदन सेठ अध्यक्ष और रोहित मौर्य महामंत्री निर्वाचित

व्यापारियों ने चंदन सेठ पर जताया भरोसा, 149 मतों से अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत

चंदौली एक्सप्रेस | इलिया
इलिया (चंदौली) सैदूपुर स्थित एक लॉन परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव मतदान और मतगणना के साथ संपन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चंदन सेठ और महामंत्री पद पर रोहित मौर्य निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल की देखरेख में दोपहर दो बजे तक मतदान कराया गया। कुल 429 व्यापारी मतदाताओं में से 397 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए चंदन सेठ को 264 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज जायसवाल को 115 मत प्राप्त हुए। इस तरह चंदन सेठ ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
महामंत्री पद के लिए रोहित मौर्य को 238 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित केशरी को 136 मत प्राप्त हुए। रोहित मौर्य ने 102 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव संचालन अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन सेठ, महामंत्री रोहित मौर्य और निर्विरोध निर्वाचित कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को प्रमाण पत्र प्रदान कर दायित्व सौंपा।

इस दौरान अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, मनोहर केशरी और आलोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और व्यापारियों के हित में संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!