चंदौली

नवाचारों से बदली शिक्षा की तस्वीर, राज्य पुरस्कार से सम्मानित उषा सिंह का भव्य अभिनंदन

स्मार्ट डस्टबिन से लेकर ‘एक छात्र-एक पेड़’ तक की पहल ने दिलाया सम्मान, शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

चन्दौली एक्सप्रेस | शहाबगंज।

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़कर विद्यालय में लगातार नवाचार करने वाली पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उषा सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने के बाद शिक्षक एवं शिक्षामित्र पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनकी उपलब्धि से विकासखंड शहाबगंज के शिक्षक परिवार में खुशी का माहौल है।

उषा सिंह की पहचान महज एक शिक्षिका के रूप में नहीं, बल्कि नवाचार के जरिए बच्चों को सीखने का नया माहौल देने वाली शिक्षिका के रूप में बनी है। विद्यालय में उन्होंने स्मार्ट डस्टबिन, ‘एक छात्र-एक पेड़’, स्वच्छता अभियान और सेनेटरी पैड के उपयोग को लेकर जागरूकता जैसे कई प्रयासों को शिक्षा का हिस्सा बनाया। इन पहलों के जरिए बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को व्यवहार में उतारने की कोशिश की गई।
27 वर्षों की सेवा में नवाचारों को बनाया पहचान
वर्ष 1999 में बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा शुरू करने वाली उषा सिंह की पहली तैनाती प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में हुई थी। लंबे समय तक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के बाद पदोन्नति पर वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर में सहायक अध्यापक बनीं। वर्तमान में वह इसी विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का दायित्व संभाल रही हैं।
लगभग 27 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में भी लगातार नए प्रयोग किए। उनका प्रयास रहा कि कठिन अवधारणाओं को बच्चों के अनुभवों से जोड़कर सरल और रोचक तरीके से समझाया जाए। मॉडल, चित्र, प्रयोग और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में विषय के प्रति रुचि पैदा करने पर विशेष जोर दिया गया।

पर्यावरण और स्वच्छता को बनाया शिक्षा का हिस्सा

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!