चकिया

पखनपुरा में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबी महिला; पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान

घर में काम करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने मलबा हटाकर महिला को निकाला बाहर; जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कराकट के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान घर में काम कर रहीं 50 वर्षीय कुसुम देवी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को मलबे में दबा देख शोर मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर कुसुम देवी को बाहर निकाला गया। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं थीं।
महिला की हालत गंभीर देख पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेजा। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मकान कराकट का बना हुआ था। रविवार को महिला घर के अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मलबे में दबी महिला को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!