चकिया

बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में उबाल, दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क होगी जाम

सैदूपुर फीडर को रात में महज एक-दो घंटे मिल रही बिजली, उमस और मच्छरों के बीच परेशान हैं लोग; बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति

सैदूपुर (चंदौली) चकिया विद्युत उप केंद्र से सैदूपुर फीडर को मिलने वाली बिजली आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह बेपटरी हो गई है। रात के समय महज एक से दो घंटे बिजली मिलने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मच्छरों के प्रकोप के कारण रात में लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।
बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। रात में बिजली नहीं रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान होकर घरों के बाहर या छतों पर बैठने को मजबूर हैं। वहीं, बिजली पर निर्भर छोटे दुकानदारों और अन्य कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

लगातार हो रही कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सैदूपुर में बैठक कर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक में उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय स्तर पर समस्या बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। रात में कुछ समय के लिए बिजली आने के बाद दोबारा कटौती हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग और प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में रात की बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि इसके बाद चकिया-इलिया मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क जाम और आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।

उपभोक्ताओं ने मांग की कि सैदूपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। साथ ही निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में रणजीत जायसवाल, राधेश्याम द्विवेदी, मनीष केशरी, सोनू जायसवाल, छोटेलाल, मनोहर केशरी, अजय कुमार, आशीष पांडेय, अरविंद कुमार, जयप्रकाश सहित दर्जनों उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!