चकिया

बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता, विद्युत केंद्र पर प्रदर्शन

24 घंटे में आठ-दस घंटे ही बिजली मिलने का आरोप, सुधार नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

धरने में निभाया वादा, किसान विकास मंच के संगठन मंत्री को भेंट किया मोबाइल

इलिया। जंगलपुर स्थित विद्युत केंद्र पर अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते हुए विभागीय व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य है, लेकिन वर्तमान में 24 घंटे में महज आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण आपूर्ति सुचारु नहीं है। उमस भरी गर्मी और बरसात के मौसम में रात में बिजली गुल रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
प्रदर्शन की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ, एसडीओ अमर पटेल और जेई घनश्याम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मांग पत्र लिया। उच्चाधिकारियों को मांग पत्र भेजने तथा रात में आपूर्ति यथासंभव सुचारु कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

धरने में निभाया वादा, संगठन मंत्री को भेंट किया मोबाइल

धरने के दौरान किसान विकास मंच से जुड़ा एक मामला भी चर्चा में रहा। पूर्व में धरने के दौरान मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह का मोबाइल खराब हो गया था। इस पर संगठन के लोगों ने खिलची ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह बाबिल से संगठन मंत्री को नया मोबाइल भेंट करने का आग्रह किया था।
शनिवार को पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह बाबिल ने अपना वादा निभाते हुए धरनास्थल पर किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह को मोबाइल भेंट किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में बाबील सिंह, राम अवध सिंह, जयनाथ सिंह, राधेश्याम पांडेय, चंद सुधीर सिंह, मुन्नन पांडेय, अखिलेश तिवारी, लल्लन पांडेय, एकलाख, शमशेर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!