चकिया

करइल क्षेत्र को बाढ़ मुक्त कराने की मांग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले किसान विकास मंच के कार्यकर्ता

खिलची-घोड़सारी संपर्क मार्ग को सीसी रोड और काली जी मार्ग को पक्का कराने की उठी आवाज

शहाबगंज। करइल क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात दिलाने और ग्रामीणों के जर्जर संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह के आवास पर तियरी पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ निकासी की व्यवस्था को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार विकसित करने और क्षतिग्रस्त सिंचाई संसाधनों को दुरुस्त कराने की मांग की।
बिजय शंकर सिंह बाबिल और उमाशंकर दूबे ने बताया कि खिलची गांव के पश्चिम से घोड़सारी गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग को सीसी रोड से बनाया जाना जरूरी है। इसके साथ ही रजडीहा नहर पुल से पूरब काली जी संपर्क मार्ग को पक्का कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इन मार्गों की स्थिति खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। गांव और सिवान के अन्य जर्जर रास्तों को भी बरसात बाद प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने की मांग की गई।

बड़े ह्यूम पाइप लगाने से होगी पानी की निकासी तेज

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि बाढ़ निकासी के लिए पूर्व में बनाए गए कई सिंचाई संसाधन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बदली परिस्थितियों के अनुसार इनकी नए सिरे से डिजाइनिंग कर कार्ययोजना तैयार करने की जरूरत है। बाढ़ निकासी में बाधक छोटे रेगुलेटर और छोटी ह्यूम पाइप को हटाकर बड़ी क्षमता वाली ह्यूम पाइप लगाने पर जोर दिया गया, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी तेजी से हो सके और खेतों में लंबे समय तक जलभराव न रहे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह ने कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि शहाबगंज ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को बाढ़ मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हम किसानों के साथ हैं। आवागमन की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें भी क्रमश: दूर कराया जाएगा।”

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान अखिलेश तिवारी, दीनबंधु सिंह, कन्हैया सिंह, अमन सिंह, रामकुंवर पासवान, धर्मराज, अपरबल पासवान छोटू और शुभम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!