सकलडीहा

गांवों की मिट्टी में छिपी हैं बड़ी खेल प्रतिभाएं : संतोष भारती

22 टीमों के मुकाबले में गौरा कला ने मारी बाजी

चंदौली !सकलडीहा क्षेत्र के नइकोट गांव में बौद्ध स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर रात तक रोमांच से भरा रहा। प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला गौरा कला और नंदगंज के बीच खेला गया, जिसमें गौरा कला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नंदगंज को 18-13 के अंतर से पांच अंकों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ बसपा विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए जोरदार संघर्ष किया शानदार रेड, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन तालमेल के चलते मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंतिम क्षणों में गौरा कला के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को मजबूती से लागू करते हुए बढ़त बनाई और जीत दर्ज की

मुख्य अतिथि संतोष कुमार भारती ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कबड्डी सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और टीम भावना की पहचान है। आज दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जिस जज्बे और खेल भावना का परिचय दिया, वह बेहद सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को ऐसे मंच मिलते रहने चाहिए, ताकि ये खिलाड़ी आगे चलकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि हारने वाली टीम के खिलाड़ियों को भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। खेल में हार सफलता की राह में एक पड़ाव है। लगातार अभ्यास और मेहनत से खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

समापन अवसर पर विजेता टीम गौरा कला और उपविजेता नंदगंज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राकेश पाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान केशव कुमार रवि कुमार, छोटेलाल बागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता वीरेंद्र शर्मा प्रधान व संचालन वीरेंद्र कुमार उर्फ राजन ने किया

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अपराध सकलडीहा

ड्यूटी के दौरान पीजी कॉलेज चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों
अपराध सकलडीहा

चोरो ने उड़ाया मॉ काली मन्दिर से 101 किलो का घंटा

पुलिस प्रशासन पर उठा सवाल चन्दौलीबलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सहेपुर गाव में शुक्रवार की देर रात चोरो ने मां
error: Content is protected !!