चंदौली

मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश के साथ री-रजिस्ट्रेशन और द्वितीय-तृतीय वर्ष में प्रवेश की भी बढ़ी समय सीमा

चंदौली। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने 14 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। कुलपति के निर्देश पर विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक और अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले सके थे।

विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र में छूटे हुए पुराने विद्यार्थियों के लिए री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू की है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारण से अपना पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाए थे, री-रजिस्ट्रेशन कर दोबारा विश्वविद्यालय की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें आगामी परीक्षा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकेगा। री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर निर्धारित की गई है। द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यही अंतिम तिथि रखी गई है।

64 पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश, चार नए विषय भी शामिल

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र में विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न वर्गों के 64 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इनमें परास्नातक, स्नातक, डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीएलआईएस, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएलआईएस, एमजे, एमबीए, एमसीए, होम साइंस, टेक्सटाइल्स समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।

इस सत्र में एमए लोक प्रशासन, एमए/एमएससी गणित, एमएससी जूलॉजी और एमएससी बॉटनी को भी नए विषयों के रूप में शामिल किया गया है। सभी स्नातक कार्यक्रमों में द्वितीय वर्ष से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्किल कोर्स शुरू किया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को अपार आईडी, एबीसी आईडी और यूजीसी डीईबी आईडी बनाना आवश्यक होगा। वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र से वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर सहित सात जिलों के करीब 265 अध्ययन केंद्र जुड़े हुए हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक सुलभ बनाना है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!