पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में झोंकी ताकत, विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से मांगा समर्थन
शहाबगंज (चंदौली)। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शहाबगंज, एकौना, अमांव और भुड़कुड़ा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में मतदान की अपील की गई। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक समाज केवल शिक्षा की अलख जगाने का कार्य नहीं करता, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों की मजबूत आवाज सदन में उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की समस्याओं को समझकर उन्हें प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाने के लिए सपा प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करें। शिक्षक एवं स्नातक समाज के सम्मान, अधिकार और हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।
शिक्षकों की समस्याओं, अधिकारों और हितों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी है। उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से लाल बिहारी यादव के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।
चुनाव प्रभारी परवेज अहमद जोखू ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लगातार शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना जा रहा है तथा पार्टी की नीतियों और प्रत्याशियों के विचारों से मतदाताओं को अवगत कराया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से मुलाकात कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और शिक्षकों की आवाज सदन तक पहुंचाने की बात कही।
इस दौरान सुधाकर कुशवाहा, अय्यूब खां गुड्डू, चकरू यादव, दशरथ सोनकर, मुस्ताक अहमद खान, लड्डू खान, शाहिद अली बुद्धन, रतीश कुमार,सजाउद्दीन प्रधान, महमूद आलम, विनोद यादव,जोखन सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




