चकिया

किसान अधिकार यात्रा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का अभियान : डॉ. राम अधार जोसेफ

10 अक्टूबर को तियरा तिराहा से शुरू होकर 20 गांवों से होते हुए चकिया गांधी पार्क पहुंचेगी यात्रा

अजय राय और बृजलाल खाबरी समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

चकिया (चंदौली)। किसान अधिकार यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को चकिया दिलकुशा मे डॉ. राम अधार जोसेफ ने पत्रकार वार्ता कर यात्रा की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को चकिया विधानसभा क्षेत्र में किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा तियरा तिराहा से शुरू होकर करीब 20 गांवों एवं प्रमुख स्थानों से होते हुए चकिया गांधी पार्क पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

डॉ. राम अधार जोसेफ ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को सामने लाना है। एमएसपी की कानूनी गारंटी, फसलों का उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली और खाद की उपलब्धता, किसानों की जमीन, उचित मुआवजा तथा खेती की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को यात्रा के दौरान प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय तैयारी बैठक में भी इन मुद्दों को यात्रा का प्रमुख विषय बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी।

20 स्थानों से होकर गांधी पार्क पहुंचेगी यात्रा

उन्होंने बताया कि यात्रा तियरा तिराहा से शुरू होकर लालपुर, कुआं, भभुआर, उतरौत, नई बस्ती, गौरी, भापकरपुर, अम्बर, चंडीपुर, डड़िया, इस्माइल, बेदौली, तियरी, इन्दपुरवा, पचवनिया, बोदारे, डुही-सुही और लालपुर होते हुए चकिया गांधी पार्क पहुंचेगी।

यात्रा को लेकर डॉ. जोसेफ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने गरला, भटवारा, नीबी, सिकंदरपुर और उतरौत सहित विभिन्न गांवों में किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

अजय राय, बृजलाल खाबरी समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

डॉ. जोसेफ ने बताया कि किसान अधिकार यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भी सहभागिता रहेगी। अजय राय और बृजलाल खाबरी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की बैठक में अजय राय और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला समेत किसान कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए थे।

गांव-गांव किसानों से संवाद पर जोर

डॉ. राम अधार जोसेफ ने कहा कि किसान अधिकार यात्रा को केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि किसानों से सीधे संवाद का माध्यम बनाया जाएगा। गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके सवालों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंदौली की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है और किसानों की समस्याओं को मजबूती से सामने रखना जरूरी है।

किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष के रूप में डॉ. राम अधार जोसेफ को जुलाई 2026 में जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस के संगठन और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाई है।

उन्होंने किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से 10 अक्टूबर को तियरा तिराहा पहुंचकर किसान अधिकार यात्रा में भाग लेने की अपील की। यात्रा के चकिया पहुंचने के बाद गांधी पार्क में कार्यक्रम के साथ इसका समापन होगा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!