चकिया

ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर अचानक गिरा विशाल गूलर का पेड़, बाल-बाल बचे लोग

पेड़ गिरने से कार्यालय की दीवारों में आई दरार, बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त

शहाबगंज। शहाबगंज विकासखंड परिसर स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर मंगलवार को अचानक एक विशाल गूलर का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने के समय कार्यालय में मौजूद लोग उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। अचानक हुए हादसे से कुछ देर के लिए परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

बताया गया कि मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही थी। इसी दौरान कार्यालय परिसर में लगा विशाल गूलर का पेड़ अचानक भरभराकर कार्यालय की भवन पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सहम गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागे। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पेड़ के गिरने से कार्यालय भवन को भी नुकसान पहुंचा है। कार्यालय की दीवारों में कई जगह दरारें पड़ गई हैं। वहीं कार्यालय के बाहर खड़ी एक बाइक भी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ का आकार काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने मौके का जायजा लिया। लोगों का कहना था कि पेड़ काफी पुराना और विशाल था। अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। यदि पेड़ गिरने के समय कार्यालय के बाहर या आसपास अधिक लोगों की मौजूदगी होती तो जनहानि भी हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने विकासखंड परिसर में खड़े पुराने और जर्जर हो चुके पेड़ों का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही क्षतिग्रस्त कार्यालय भवन और बाइक का भी उचित आकलन कराकर मरम्मत व क्षतिपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!