इलिया पुलिस ने समदा
पुलिया के पास से दोनों वांछित आरोपियों को दबोचा, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
चन्दौली एक्सप्रेस | इलिया।
नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धन उगाही करने के मामले में वांछित एक आरोपी और उसकी पत्नी को इलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ चंदौली जनपद के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में इलिया पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने समदा पुलिया के पास घेराबंदी कर थाना इलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 72/2026, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 352 व 351(2) बीएनएस में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार श्रीवास्तव (45 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, निवासी ग्राम भड़ंसर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर तथा उसकी पत्नी अनुभूति श्रीवास्तव (43 वर्ष) के रूप में हुई है।
कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपी आलोक कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ थाना बिरनो, गाजीपुर में वर्ष 2011 में धारा 419, 420, 467, 468, 469, 470 व 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा चंदौली जनपद के थाना बबुरी, मुगलसराय, सैयदराजा और इलिया में वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं अभियुक्ता अनुभूति श्रीवास्तव के खिलाफ भी थाना बबुरी, मुगलसराय, सैयदराजा और इलिया में वर्ष 2026 में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इन मुकदमों में दर्ज हैं नाम
आलोक कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ थाना बबुरी में मु0अ0सं0 115/2026, थाना मुगलसराय में 402/2026, थाना सैयदराजा में 191/2026 तथा थाना इलिया में 72/2026 दर्ज है। इसी प्रकार अनुभूति श्रीवास्तव के खिलाफ भी थाना बबुरी, मुगलसराय, सैयदराजा और इलिया में क्रमशः 115/2026, 402/2026, 191/2026 और 72/2026 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव तथा महिला कांस्टेबल प्रिया यादव, थाना इलिया शामिल रहीं।




