मुगलसराय

कुड़ा बाजार सकलडीहा, अलीनगर व मुगलसराय थानों व चौकी की बदली गई तैनाती

चंदौली।
जनपद पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थानांतरण सूची के अनुसार पांच उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का तबादला आदेश जारी किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है

उपनिरीक्षक विजय राज (चौकी इंचार्ज) नई बाजार से कुड़ा बाजार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक जनक सिंह को अलीनगर थाना से सकलडीहा के नईबाजार चौकी प्रभारी की तैनाती दी गई।
उपनिरीक्षक मनोज तिवारी को कुड़ा बाजार चौकी से मुगलसराय थाना पर स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक सतीश चंद्र सिंह को थाना बलुवा से हटाकर चौकी प्रभारी जफर पूरवा तैनात किया गया। वही
उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय को जफरपुरवा चौकी इंचार्ज से हटाकर अलीनगर थाना पर भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह स्थानांतरण कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जी.टी.आर. पुल के पास ऑटो से 51.20 लीटर अवैध शराब बरामद चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम
प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 229.5 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद

रेलवे ओवरब्रिज के पास से दो तस्कर गिरफ्तार, शराब की कीमत करीब 2.30 लाख चन्दौलीथाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ टीम
error: Content is protected !!