चकिया

भोड़सर में किसानों की महापंचायत, संगठन मजबूत कर आंदोलन तेज करने का ऐलान

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की निंदा, किसानों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

शहाबगंज (चंदौली): क्षेत्र के भोड़सर गांव में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन समर्थित किसानों का बड़ा जमावड़ा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के आवास पर आयोजित हुआ। बैठक में आसपास के कई गांवों से पहुंचे किसानों ने भाग लिया और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर गंभीर मंथन किया। इस दौरान किसानों ने एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने उड़ीसा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का सीधा हनन बताया। उन्होंने कहा कि एक बड़े किसान नेता की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सरकार किसानों की आवाज से डर रही है।

बैठक में आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने निर्णय लिया कि यदि सरकार द्वारा इस तरह की कार्रवाई जारी रहती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने और बड़े स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई।
अन्य किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत करना समय की मांग है, ताकि किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सके। किसानों ने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में अपने नेताओं के साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान प्रमोद चौहान, प्रभाकर मौर्या, जियूत मौर्या, डॉ. राजीव मौर्या, आनंद मौर्या, कृपाशंकर पटेल, विनोद चौहान, मो. अलाउद्दीन, सत्येंद्र मौर्या, मुकुल मौर्या, महमूद, सद्दाम, फूलचंद, प्रेमचंद, बद्री प्रसाद, रामचंद्र यादव, महेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!