चकिया

घोड़सारी माइनर की सफाई न होने से किसान चिंतित, आंदोलन की चेतावनी

बाढ़ से बचाव को लेकर किसान गोष्ठी में उठी आवाज, सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप

चंदौली एक्सप्रेस
शहाबगंज चंदौली विकासखंड अंतर्गत घोड़सारी गांव स्थित भवानी मंदिर प्रांगण में बुधवार को किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाव को लेकर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों ने घोड़सारी माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं होने पर सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताई। किसानों ने चेताया कि समय रहते माइनर की सफाई नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

किसान विकास मंच के कार्यकर्ता उमाशंकर दूबे ने आरोप लगाया कि घोड़सारी माइनर को सिंचाई विभाग ने लावारिस हालत में छोड़ दिया है। विभाग की ओर से आज तक माइनर की समुचित सफाई नहीं कराई गई। किसानों के लगातार आग्रह के बाद विभागीय अधिकारी दो बार मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी सफाई का कार्य शुरू नहीं हुआ।

किसान कन्हैया सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। फसल बर्बाद होने के कारण कई परिवारों के सामने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि यदि इस वर्ष भी माइनर की सफाई नहीं हुई तो किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
अखिलेश तिवारी और राजेंद्र दूबे ने कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसान आमरण अनशन और आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की जीविका खेती पर निर्भर है। फसल ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी धन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर माइनर की सफाई टाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर-दिसंबर में सफाई कराने का आश्वासन देना उचित नहीं है, क्योंकि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा प्रबंधन के तहत जिलाधिकारी से धनराशि प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी संसाधन जुटाकर माइनर की सफाई कराई जा सकती है।
उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह से भी सहयोग की मांग की। इस पर क्षत्रबली सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए वह किसानों के साथ हैं और उनकी समस्या के निवारण में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
गोष्ठी में किसानों ने सामूहिक निर्णय लिया कि सिंचाई विभाग जल्द से जल्द घोड़सारी माइनर की सफाई और बाढ़ की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। अन्यथा किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र तिवारी ने की तथा संचालन राम अवध सिंह ने किया। जे

इस दौरान अखिलेश तिवारी, प्रेम शंकर दुबे, अवधेश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र दूबे, कन्हैया सिंह, राम ललित तिवारी, प्रियांशु दुबे, सालिग्राम दूबे, सुदामा गुप्ता, सुदर्शन राम, दुखंती राम और परमेश्वर दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!