चकिया

शहाबगंज में FLN प्रशिक्षण का समापन, गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर

निपुण लक्ष्य 2.0 और बाल-केंद्रित शिक्षण को प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा

शहाबगंज ! चंदौली विकासखंड शहाबगंज में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बालवाटिका से कक्षा पांच तक के बच्चों में पढ़ने, समझने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए गतिविधि एवं संवाद आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर, अनुभव साझा करने, खेल तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रयोग के माध्यम से FLN की अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा-कक्ष का वातावरण आनंददायी और बाल-केंद्रित होना चाहिए, ताकि बच्चे पढ़ने के साथ-साथ समझने, सोचने, बोलने और प्रश्न पूछने के लिए भी प्रेरित हों।

इस दौरान निपुण लक्ष्य 2.0, 10 पॉइंट्स टूल, कैच-अप शिक्षण, शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी एवं नवीन पुस्तकों के प्रभावी प्रयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से कक्षा में लागू करने तथा बच्चों की सीखने की प्रगति पर निरंतर ध्यान देने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में अभिषेक कुमार सिंह, अभिषेक राय, मनीष तिवारी एवं दिनेश यादव ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा प्रभावी कक्षा-कक्ष रणनीतियों के माध्यम से FLN के लक्ष्यों को हासिल करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

समापन अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं नई शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने के लिए गतिविधि आधारित और सहज शिक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बच्चों को निपुण बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!