चकिया

प्रभावितों की मदद को आगे आए पूर्व प्रधान बाबिल सिंह, पहल पर 50 परिवारों तक पहुंची राहत

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने तहसीलदार देवेंद्र यादव से कहा- सर्वे कराकर पात्र गरीबों को दिलाएं आवास सहित सरकारी योजनाओं का लाभ

इलिया। बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए खिलजी रजडीहा गांव में राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपदा की स्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व प्रधान बाबिल सिंह ने पहल करते हुए तहसीलदार देवेंद्र यादव से संपर्क कर प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसके बाद प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई गई।

कार्यक्रम के दौरान करीब 50 बाढ़ प्रभावित परिवारों को चावल, चना, लाई, बाल्टी, तिरपाल, सब्जी, साबुन, सर्फ, तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ और बारिश के कारण परेशान ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिली। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया।

राहत वितरण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह और तहसीलदार देवेंद्र यादव ने ग्रामीणों का हाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने तहसीलदार देवेंद्र यादव से कहा कि क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जाए, जिससे बरसात में जिन गरीब परिवारों के कच्चे मकान गिर गए हैं या जो परिवार अभी तक आवास योजना के लाभ से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पात्र गरीब परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रह जाए। उन्होंने आवास, राहत सहायता सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
तहसीलदार देवेंद्र यादव ने भी प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

वहीं पूर्व प्रधान बाबिल सिंह की पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ जैसी विषम परिस्थिति में जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार, होरीलाल, किसान नेता राम अवध सिंह, डब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!