चकिया

किसान सभा का 3 जुलाई से गांधी पार्क में होगा अनिश्चितकालीन धरना

कई जनसमस्याओं को लेकर होगा आंदोलन

चकिया (चंदौली)। उत्तर प्रदेश किसान सभा (एआईकेएस) एवं लाल झंडा पत्थर खदान मजदूर यूनियन (सीटू) के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 3 जुलाई 2026 से गांधी पार्क, चकिया में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी चकिया को सौंपा जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसान सभा की ओर से जारी सूचना के अनुसार धरने में वृक्षविहीन पहाड़ियों पर पत्थर खनन की मंजूरी देने, वन अधिकार कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा वर्षों से आबाद वन क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को मालिकाना हक देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। इसके अलावा सीलिंग से निकली भूमि को बैराठ, मूसा खाड़, साहपुर, उसरी सहित अन्य गांवों के भूमिहीन एवं गरीब परिवारों में आवंटित करने की भी मांग की जाएगी।

संगठन ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद वितरण में फार्मर रजिस्ट्री और खतौनी की अनिवार्यता समाप्त करने, सभी नहरों, माइनरों, बांधों, बंधियों, नालियों एवं नालों की सफाई और मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग उठाई है। साथ ही आगामी बाढ़ और बरसात को देखते हुए नई सड़कों एवं संपर्क मार्गों पर बड़े पुलिया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की भी मांग की गई है।
धरने के माध्यम से बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, किसानों और उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल माफ करने, स्मार्ट मीटर हटाने तथा प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।

किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने बताया कि किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े इन मुद्दों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!