चकिया

शहाबगंज के भटरौल गांव में विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ

अब श्रमिकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार

शहाबगंज (चंदौली)। विकास खंड शहाबगंज के भटरौल गांव में गुरुवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबीजी-राम जी) योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। योजना का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बैनर और कृषि उपकरणों के साथ योजना के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली।

खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अब वर्ष में 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। साथ ही मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गांवों में होने वाले 50 प्रतिशत विकास कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जाएंगे। इससे पंचायतों की भागीदारी बढ़ेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। योजना के तहत जल संरक्षण, तालाब निर्माण, सड़क मरम्मत, पौधरोपण, सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत विजन को ध्यान में रखते हुए इस योजना को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत जीआईएस आधारित तकनीक, पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म तथा डिजिटल अवसंरचना का उपयोग कर विकास योजनाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन किया जाएगा। इससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी और योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में ग्राम सचिव राजेंद्र भारती, ग्राम प्रधान सुरेंद्र चौहान, सतीष कुमार सिंह, सोना देवी, रिंकू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकार की इस नई पहल का स्वागत करते हुए इसे रोजगार और गांवों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!