चंदौली

चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एक दर्जन उपनिरीक्षक का स्थानांतरण, कई थानों के बदले प्रभारी

चर्चा मे बने इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को मिली बलुआ थाने की जिम्मेदारी

चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक दर्जन उपनिरीक्षक थानाध्यक्ष व चौकीइंचार्ज को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आदेश के बाद कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदल गए हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था में नई कार्यशैली और मजबूती आने की उम्मीद है।

महिला सहायता प्रकोष्ठ और नौगढ़ थाना में हुआ बदलाव

निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को थाना नौगढ़ से हटाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रमोद कुमार यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ से हटाकर थाना नौगढ़ का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस बदलाव से महिला सुरक्षा और थाना प्रबंधन दोनों को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

सैयदराजा थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नई जिम्मेदारी

बलुआ, इलिया और कंदवा थानों में बदले प्रभारी

कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्थानांतरण जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!