चकिया

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, ग्रामीणों से जाना हाल

धान की फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता, चारे की समस्या भी बताई; डीएम-एसडीएम से वार्ता कर राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

इलियां (चंदौली)। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद नदियों के उफान पर आने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। खेतों में पानी भरने और कई स्थानों पर बाढ़ का पानी बस्तियों के करीब पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने बाढ़ प्रभावित गांवों जेंगुरी, केरायगांव, सवैया, पचपरा और धरौली का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि लगातार बारिश और जलभराव के कारण खेतों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर धान की फसल पानी में डूब गई है। लंबे समय तक खेतों में पानी जमा रहने से फसल के बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने पशुओं के लिए चारे की समस्या से भी विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने चकिया के उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग से टेलीफोन पर वार्ता की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को सक्रिय रखने और जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने की बात कही।

विधायक ने अधिकारियों से यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में स्थिति अधिक गंभीर होती है तो वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के साथ ही फसल और पशुओं से जुड़ी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।
बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें मौके की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने खेतों और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं।
इस दौरान चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कानूनगो जितेन्द्र सिंह, प्रेमनारायण सिंह मंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!