नौगढ़ वीडियो

भरदुवा में विस्थापित जमीन को लेकर ग्रामीण और प्रशासन फिर आमने-सामने

रोपाई के दौरान विवाद के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार

दो थानों की पुलिस और वन विभाग की टीम

चंदौली एक्सप्रेस ,नौगढ़। विकास क्षेत्र के भरदुवा गांव में विस्थापित जमीन को लेकर बुधवार को एक बार फिर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। खेत में रोपाई के दौरान जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दो थानों की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों के बीच झड़प की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

स्थिति बिगड़ने की सूचना पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित भूमि पर सुरक्षा खाई की खुदाई का काम शुरू कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन पर वे लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं और रोपाई के समय प्रशासन की कार्रवाई से उनके सामने फसल और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, वन विभाग की ओर से भूमि को लेकर अपने दावे और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खाई खोदने की कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा खाई की खुदाई शुरू होने के बाद भी ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि भूमि संबंधी विवाद का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

फिलहाल भरदुवा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। सुरक्षा खाई की खुदाई का काम जारी है। अधिकारियों की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मौके पर पहुंच चुके हैं

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चकिया वीडियो

कंपोजिट विद्यालय करनौल में तोड़फोड़ का मामला संदिग्ध

चंदा विवाद से जुड़ रहा प्रकरण पुलिस व शिक्षा विभाग की जांच जारी वीडियो क्लिप उच्चाधिकारियों को भेजी गई शहाबगंज।क्षेत्र
नौगढ़ शिक्षा

नौगढ़ में SDM का छापा: सेमरिया स्कूल में 6 में से 5 शिक्षक नदारद, 15 दिन से बंद मिड-डे मील

एक शिक्षक के भरोसे 58 छात्र, पढ़ाई और पोषण दोनों पर संकट चंदौली।नौगढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में
error: Content is protected !!