चकिया

चार वाहनों से 17 गोवंश बरामद, चार अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे गोवंश

चंदौली एक्सप्रेस | चकिया
चंदौली जिले की चकिया पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों से क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे 17 गोवंश बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार वाहन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपित मिर्जापुर जनपद के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बेलावर-कोदवारी, मुसाखाड़ बंधी और बेलावर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से चार पिकअप और मैजिक वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिनमें कुल 17 गोवंश क्रूरतापूर्वक भरे गए थे।

पुलिस ने मैजिक वाहन संख्या UP65JT1321 से छह गोवंश के साथ सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं मैजिक वाहन UP63BT7038 तथा टाटा मैजिक UP65NT1496 से आठ गोवंश बरामद कर मनीष कुमार मौर्या और गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पिकअप इंट्रा UP63CT0149 से तीन गोवंश बरामद करते हुए मंदन पाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मिर्जापुर के विभिन्न क्षेत्रों से गोवंशों को इकट्ठा कर वाहनों में भरकर अहरौरा, मुसाखाड़, बेलावर और सुल्तानपुर-घुरहूपुर मार्ग से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाते थे, जहां उन्हें ऊंची कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था।

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध थाना चकिया में अलग-अलग मुकदमे दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ चौकी प्रभारी सैदूपुर उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!