चंदौली

हार्वेस्टर की चिंगारी से 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में आक्रोश

कटाई के दौरान निकली चिंगारी बनी कहर, 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

चंदौली: क्षेत्र के जरखोर गांव में सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार दोपहर गांव के खेतों में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली एक चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बबुरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने स्थिति को संभाला और आक्रोशित किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने हार्वेस्टर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित किसानों में शामिल गुल्लु राम, लक्ष्मण, झुन्नू राम समेत अन्य किसानों ने बताया कि वे छोटे और सीमांत किसान हैं, जो किराये पर खेत लेकर खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले ही बाढ़ के कारण उनकी धान की फसल बर्बाद हो चुकी थी और अब इस आगजनी ने उनकी गेहूं की फसल भी खत्म कर दी है।

इन किसानों की फसल हुई नष्ट

इस आगजनी में कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
प्रमुख रूप से प्रभावित किसानों में—
हरि प्रताप सिंह (लगभग 30 बीघा), जोगेंद्र प्रताप (1 एकड़), रणधीर (1 बीघा), बुद्धू (15 बिस्वा), श्रीपत (10 बिस्वा), गुल्लु राम (1 बीघा), झुन्नू राम (2 बीघा), बुद्धू राम (1 बीघा), लक्ष्मण (डेढ़ बीघा), चंदा देवी (14 बिस्वा) तथा रामसूरत (डेढ़ बिस्वा) शामिल हैं।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!