चकिया

किसान विकास मंच का स्थापना दिवस ‘किसान पर्व’ के रूप में मनाया गया

बरियारपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, एमएसपी, भूमि अधिग्रहण और सहकारिता पर जोर

शहाबगंज/ बरियारपुर गांव में किसान विकास मंच का स्थापना दिवस ‘किसान पर्व’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जहां खेती-किसानी से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि विदेशी दबाव में कृषि उत्पादों के आयात से भारतीय किसान प्रभावित होंगे और यह स्थिति किसानों के लिए घातक साबित हो सकती है। वहीं, बिहार से आए किसान नेता अभिमन्यु सिंह ने भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण में किसानों की फसलों को हुए नुकसान और मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त पहलवान राजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और किसान विकास मंच को आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य कवि बंधू पाल बंधू, कृपा शंकर पटेल और बेचयी सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर रतन कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सरोज कुमार, जवाहरलाल यादव, दिनेश यादव, प्रियानंद पांडेय, राजनाथ सिंह, चंद्र सुधीर सिंह, रवीन्द्र नाथ सिंह, सुनील सिंह, धीरज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रदेव यादव, केशव विश्वकर्मा, अयूब खान, शैलेश कुमार सिंह, शमशेर बहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम अवध सिंह ने किया।

किसान विकास मंच की स्थापना दिवस पर विचार व्यक्त करते वक्ता

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!