अपराध सकलडीहा

चोरो ने उड़ाया मॉ काली मन्दिर से 101 किलो का घंटा

पुलिस प्रशासन पर उठा सवाल

चन्दौली
बलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सहेपुर गाव में शुक्रवार की देर रात चोरो ने मां काली मन्दिर में लगे 101 किलोग्राम के घंटे को चुरा ले गये। सुबह होने पर घंटा चोरी की घटना जंगल में आग की तरह ग्रामीणां में फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। वही ग्रामीणां ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। इसके पूर्व भी चोरों ने मन्दिरों को निशना बनाते कई घंटे चुरा ले गये। हनुमानगढ़ी भलेहटा में लगे 21-21किलोग्राम के पांच घंटां पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था लेकिन पुलिस ने खुलासे के तौर पर दो से ढाई किलोग्राम के घंटे दिखा पर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है कि फिर चोरों ने सहेपुर गांव में मां काली मन्दिर के घंटे को चुरा कर यह सावित कर दिया। वही क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर सही चोरो को पुलिस पकड़ कर खुलासा करते तो चोर चोरी करना छोड़ देते। इस तरह के पुलिस द्वारा खुलासे करना पुलिसिया कार्यशैली चर्चा का विषय बना हुआ है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अपराध सकलडीहा

ड्यूटी के दौरान पीजी कॉलेज चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों
अपराध

जमीनी विवाद में किसान को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

इलिया। थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में जमीनी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने रविवार की शाम करीब साढ़े छह
error: Content is protected !!