चकिया

वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप

शहाबगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई

शहाबगंज चंदौली: जनपद में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहाबगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है।

थानाध्यक्ष शहाबगंज प्रियंका सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कटवामाफी में दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वारंटी अभियुक्त सोनू पुत्र मेवा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित क्रिमिनल अपील संख्या 1999/1987 (सोनू व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) के तहत वारंट जारी था।

गिरफ्तारी का विवरण

अभियुक्त का नाम: सोनू पुत्र मेवा
निवास: ग्राम कटवामाफी, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली
अभियोग: क्रिमिनल अपील संख्या 1999/1987
गिरफ्तारी की तिथि: 29 मार्च 2026
ग्राम कटवामाफी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उ0नि0 अंगद सिंह, का0 राहुल यादव, हे0 का0 महेश प्रताप सिंह रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!