आधी रोटी खाएंगे,स्कूल जरूर जाएंगे आदि प्रेरक नारों से गुंजा कस्बा
शहाबगंज।ब्लॉक संसाधन केंद्र से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया।रैली को खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार,एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह एवं ग्राम प्रधान रामजीत साहनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में कम्पोजिट विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के हाथों में जागरूकता से संबंधित तख्तियां थीं और वे आधी रोटी खाएंगे,स्कूल जरूर जाएंगे,पढ़ी-लिखी नारी,हर घर की उजियारी तथा बेटा-बेटी एक समान,सबको शिक्षा,सबको ज्ञान जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ वातावरण को शिक्षामय बना रहे थे।

रैली की शुरुआत ब्लॉक संसाधन केंद्र से होकर कस्बा स्थित पंचायत भवन तक पहुंची और पुनः कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज में समापन हुआ।इस दौरान पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को नए शैक्षिक सत्र में अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।रैली में मुख्य रूप से बबीता कुमारी,शमशेर बहादुर,विनोद मौर्य, आदर्श यादव,यादवेंद्र रावत,हरिओम पाण्डेय, मनीष पाण्डेय,अभिषेक कुमार सिंह,देवव्रत, अवधेश सोनकर,मनोज दयाल,लाल बहादुर पटेल,रिंकी गुप्ता,मालती देवी,अंजलि,फिरोज अहमद,विजयी प्रसाद, केशरी नंदन जायसवाल, संजय कुमार सिंह,केदारनाथ, विवेकानंद त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।





