परोरवा-मन्नापुर चौराहे के पास दबिश, 62 पुड़िया में बंटा मिला गांजा
चन्दौली। जनपद में अपराध व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 440 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परोरवा-मन्नापुर चौराहे के पास स्थित कटरे के पास दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की 62 पुड़िया में रखा गांजा बरामद हुआ।
लाभ कमाने के लिए बेच रहा था गांजा, पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनाथ (70 वर्ष) पुत्र स्व. हीरालाल, निवासी मन्नापुर थाना मुगलसराय के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मुनाफा कमाने के लिए गांजा की पुड़िया बनाकर ऊँचे दाम पर बेच रहा था।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम को सफलता
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 234/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में की गई, जिसमें चौकी प्रभारी जफरपुर समेत पुलिस टीम शामिल रही।



