पेशेवर अपराधियों को समय पर नहीं पकड़ पाई पुलिस, कोर्ट से मिला अरेस्ट स्टे
चंदौली : जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक चंदौली, श्री आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में थाना चंदौली के SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
गैंगस्टर केस में ढिलाई बनी कार्रवाई की वजह
थाना चंदौली में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 104/26 में वांछित अभियुक्तों की समय से गिरफ्तारी नहीं की गई। इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने न्यायालय से अरेस्ट स्टे हासिल कर लिया।
बताया गया कि इस मामले में पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन थाना स्तर पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।
वादी ने दी थी जानलेवा हमले की जानकारी
वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि शुभम सिंह व उसके गिरोह द्वारा पूर्व में जानलेवा हमला किया गया था, जिसके संबंध में थाना चंदौली में मुकदमा संख्या 349/25 दर्ज है। इस हमले में घायल व्यक्ति अभी भी उपचाराधीन है।
पेशेवर अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास
मामले में शामिल सभी आरोपी शातिर और पेशेवर अपराधी बताए गए हैं—
अमन उर्फ शुभम (ग्राम मझवार) – हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट व गैंगस्टर सहित 09 मुकदमे
रिशू उर्फ रितेश (मझवार) – हत्या के प्रयास व गैंगस्टर सहित 07 मुकदमे
गोलू उर्फ ओमशिवम (जेवारियाबाद) – हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट सहित 03 मुकदमे
शुभम पांडेय (मझवार) – हत्या के प्रयास सहित 04 मुकदमे
सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन (मझवार खास) – गैंगस्टर सहित 04 मुकदमे
एसपी का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में SHO चंदौली के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है।




