चकिया किसान

चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल के नाम चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौपा

चकिया (चंदौली): संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश किसान सभा, चंदौली के बैनर तले किसानों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने उप जिलाधिकारी चकिया को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में रामनिवास पांडेय, भुगूनाथ, लालमणि विश्वकर्मा, जयप्रकाश, राजेंद्र यादव, मटरु, मदन, मुरारी, बडेलाल, नंदलाल, मराछूराम, शत्रुघ्न चौहान, मनमोहन, दीपक यादव, काशी बिंद, दीनानाथ सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी बड़े आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अंत में किसानों ने “जय जवान, जय किसान” के नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!