चकिया

50 हजार के इनामी गोतस्कर को चकिया पुलिस ने दबोचा, इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम को मिली बड़ी सफलता

चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

चकिया, चंदौली। गोतस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चकिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस टीम की सराहना की है।

पुलिस के अनुसार रंजीत काफी शातिर तरीके से लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था, जिससे पुलिस को उसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। कई बार पुलिस टीम उसके करीब पहुंची, लेकिन वह हर बार बच निकलने में सफल रहा। इसके बावजूद चकिया पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
बताया गया कि चकिया कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए अभियुक्त की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के आगे उसकी एक नहीं चली।

चकिया पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी में सैदूपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय, अमित मिश्रा,सुरज, हरिओम, सुरेंद्र, सहित पुलिस कर्मी थे

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!