चकिया किसान

सिंचाई व्यवस्था को लेकर किसानों का प्रदर्शन, नहर निर्माण कार्य रुकवाया

छोटे कुलावे लगाए जाने से नाराज किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

इलिया/चंदौली।

बेन रजवाहा अंतर्गत आदर्श नहर निर्माण कार्य को लेकर रविवार को किसानों का आक्रोश सामने आया। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बटौवा फाल पर पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। किसानों का आरोप था कि विभाग द्वारा किसानों की जरूरतों की अनदेखी करते हुए छोटे कुलावे लगाए जा रहे हैं, जिससे धान और गेहूं की सिंचाई प्रभावित होगी। कार्य रोकने के बाद भुड़कुड़ा-मझूईं गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि धान की खेती का समय निकट है और ऐसे में पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से खेती पर संकट गहरा सकता है।

सिंचाई विभाग पर सवाल उठाते किसान मंच के कार्यकर्ता

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!