चकिया

चक्रवाती तूफान की चिंगारी ने उजाड़ दी गरीब की दुनिया

बनरसिया गांव में भीषण अग्निकांड,नगदी समेत पूरी गृहस्थी राख;युवक झुलसा, बछड़े की मौत

रातभर जलती रही उम्मीदें, खुले आसमान के नीचे सिमट गया परिवार,आंसुओं के बीच बीती रात, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत की उठाई मांग

इलिया। बुधवार की देर शाम प्रदेश सहित पूरे पूर्वांचल में आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी और आग की चिंगारियों ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया।इसी क्रम में चकिया कोतवाली क्षेत्र के बनरसिया गांव में एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों का कहना था कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। सूचना पर इलिया थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।गंभीर रूप से घायल रजनीकांत को तत्काल एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। जिस आंगन में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ राख और टूटी उम्मीदें बची हैं। घर में खाने तक के लिए कुछ नहीं बचा।महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। परिवार के सामने अब सिर छुपाने, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोग भी पीड़ित परिवार की हालत देखकर भावुक हो उठे और तत्काल मदद की अपील करने लगे।ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते दमकल विभाग की टीम पहुंच जाती तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

घटना के बाद गांव में भय और मायूसी का माहौल बना हुआ है। लोग लगातार प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, राशन, आवास और पशुहानि का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।आग लगने की सूचना पर चकिया तहसील से पहुंचे राजस्व कर्मी (लेखपाल)अखिलेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हौसिला यादव समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवास, आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!