चकिया

बहन की बेटी की शादी में जा रही महिला की टोटो से गिरकर मौत

दो मासूम बेटियों के सामने हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे में टोटो से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने सैयदराजा जा रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद उनकी 7 वर्षीय पुत्री आराध्या ने साहस दिखाते हुए अपने मामा को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव और रिश्तेदारों में घटना को लेकर शोक का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!