सैयदराजा पुलिस ने पकड़ी डीजल तस्करी, हरियाणा और राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
चंदौली। जनपद में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन से बिहार ले जाए जा रहे करीब 2000 लीटर अवैध डीजल के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद डीजल की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 87 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने 20 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर एनएच-2 हाईवे स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन संख्या UP75 BT 7546 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 2000 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नावेद पुत्र मैनुद्दीन निवासी बीजोपुर थाना सिकरौना जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) तथा मोईन पुत्र सुबेद्दीन निवासी बन्दापुर थाना चौपानकी जनपद अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आरआर फ्यूल गोधना स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बिहार के भभुआ स्थित एक निर्माण कंपनी तक पहुंचाने जा रहे थे। मामले में जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त होने के बाद थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 159/26 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन मोहम्मद हुमायु, कांस्टेबल शंकर प्रसाद तथा चालक हेड कांस्टेबल विरेश कुमार शामिल




