चकिया किसान

किसानों ने उठाई बाढ़ निकासी और सिंचाई व्यवस्था सुधार की मांग

सिंचाई और बाढ़ निकासी समस्याओं को लेकर किसानों ने उठाई आवाज, छत्रबली सिंह को सौंपा ज्ञापन

चंदौली।

बाढ़ निकासी एवं सिंचाई समस्याओं को लेकर किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह को आवेदन सौंपकर विभिन्न मांगें उठाईं। किसानों ने क्षेत्र की नहरों, ड्रेनों और रेगुलेटरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की मांग करते हुए कहा कि समय रहते कार्य नहीं होने पर बरसात में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने खिलची ड्रेन में बनाई गई अराजी चकिया, घोड़सारी और खिलची मौजा की पुठ्ठियों को गेट चैनल युक्त कराने की मांग की। साथ ही परमंदापुर के पश्चिम खखड़ा-परमंदापुर क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुदृढ़ रेगुलेटर निर्माण की आवश्यकता बताई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!