चकिया

शानदार अंदाज में सम्पन्न हुआ शहंशाह स्पोर्टिंग क्लब सीजन-6 का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

डिग्घी चंदौली ने यूनूस-11 वाराणसी को 20 रन से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

बड़गावां का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जिले में बना आकर्षण का केंद्र:छत्रबली सिंह

शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र के बड़गावां गांव में आयोजित शहंशाह स्पोर्टिंग क्लब सीजन-6 के तत्वावधान में नाइट कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार की रात बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से किया परिचय

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह एवं राक हिल सिटी के सीएमडी नेसार अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ फाइनल मुकाबले का शुभारंभ हुआ। फाइनल मैच यूनूस-11 वाराणसी और डिग्घी चंदौली के बीच 10-10 ओवरों का खेला गया।

डिग्घी चंदौली ने किया शानदार प्रदर्शन,बनी चैंपियन

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल, शील्ड एवं विजेता टीम को 21000 रु. व उपविजेता टीम को 11000 रु का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डिग्घी टीम के खिलाड़ी राजेश को “मैन ऑफ द मैच” तथा पियूष को “मैन ऑफ द सीरीज” कूलर फैन देकर पुरस्कार से नवाजा गया।

खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है : छत्रबली सिंह

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़गावां गांव में जिस भव्यता और अनुशासन के साथ नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है, वह वास्तव में सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का संदेश भी देता है। उन्होंने आयोजक मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव के युवाओं ने मिलकर जिस तरह प्रतियोगिता को सफल बनाया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ते हुए क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने की अपील की।

खेल प्रतियोगिताएं समाज में भाईचारा बढ़ाती हैं : नेसार अहमद

वहीं राक हिल सिटी के सीएमडी नेसार अहमद ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिलने पर वे बड़े स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। बड़गावां में आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं के उत्साह और मेहनत का शानदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि गांव के खिलाड़ी आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

दर्शकों का उत्साह रहा चरम पर

मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। चौके और विकेट गिरने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन में खेल प्रेमियों का भारी उत्साह देखने को मिला।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से जमील अहमद, टोनी खरवार, गुलफाम अहमद प्रधान, बाबील सिंह, प्रदीप गुप्ता, मुस्ताक अहमद, तनवीर खां, आयोजक इबरार अली, शाकिब, आकिब, हारुन, आमिर, आरिफ, शानू, महताब, रहमत सिपाही, सेराज मास्टर, मिथिलेश, अमन, जिशान, राशिद, कल्लू, शिबू, गोलू सहित भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!