चंदौली

गिरफ्तारी की कार्रवाई के साथ प्रेस नोट में हुई वर्ष संबंधी गंभीर त्रुटि का उल्लेख

शहाबगंज पुलिस ने पांच सदस्यीय चोर गिरोह पकड़ा, प्रेस नोट में 2026 की जगह 2035 लिखने से उठे सवाल

शहाबगंज (चंदौली)

शहाबगंज पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच सदस्यीय शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया एक आईफोन 17 प्रो बरामद किया है। हालांकि इस कार्रवाई से अधिक चर्चा पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट में हुई बड़ी लापरवाही की हो रही है। प्रेस नोट में एक मुकदमे का वर्ष 2026 के स्थान पर 2035 अंकित कर दिया गया, जबकि वर्ष 2035 अभी आया ही नहीं है। इससे प्रेस नोट की जांच-पड़ताल और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 जून की रात जेंगुरी ईंट भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने विशुनपुरा, मानिकपुर और मैढ़ी गांवों में बंद मकानों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषणों की चोरी की थी। चोरी के आभूषणों को वाराणसी के चौक गोविंदपुर क्षेत्र में बेचकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये प्राप्त किए गए। इसी रकम से एक नई पल्सर मोटरसाइकिल और आईफोन 17 प्रो खरीदा गया, जबकि शेष धनराशि खर्च कर दी गई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!